Since: 23-09-2009

Latest News :
उपराज्यपाल ने सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत के खिलाफ पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट.   फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल.   वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा- न्यायपालिका को बदनाम करने का चलाया जा रहा है राजनीतिक एजेंडा.   केजरीवाल को 01 अप्रैल तक ईडी हिरासत.   आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   भाजपा एकमात्र पार्टी है जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   गर्मी के तेवर शुरू, शहर में अधिकतम पारा अब 39 डिग्री के पार.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   नडेनार से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार.   एट्रोसिटी एक्ट के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को न्यायालय ने किया दोषमुक्त.   कांग्रेस डूबता हुआ जहाज- मुख्यमंत्री साय.   कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग : किरण सिंह देव.   40 डिग्री चढ़ा तापमान का पारा लोग बेहाल.   ओलावृष्टि से फसल नुकसान किसानों ने की कर्जमाफी की मांग.  
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में पाँच देश होंगे पार्टनर कंट्री
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट

23 देशों के राजदूत आयेंगे ,मुख्यमंत्री  चौहान ने की  तैयारियों की समीक्षा 

इंदौर में 22 और 23 अक्टूबर को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में पाँच देश जापान, दक्षिण कोरिया, यू.ए.ई., सिंगापुर और यू.के. पार्टनर कंट्री होंगे। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 23 देश के राजदूत शामिल होंगे। साथ ही 37 देश के 260 निवेशकों सहित करीब साढ़े तीन हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और मुख्य सचिव  अंटोनी डि सा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने बैठक में निर्देश दिये कि समिट की सभी तैयारियाँ समय से पूरी की जायें। समिट के दौरान होने वाले सेक्टोरल सेमिनार में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। बताया गया कि पार्टनर कंट्री के राजदूतों के साथ उनके देश के प्रतिनिधि मंडल भी शामिल होंगे। सम्मेलन स्थल पर करीब पॉच हजार 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इसमें 80 कंपनियाँ अपने उत्पाद का प्रदर्शन करेगी। मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित मध्यप्रदेश पेवेलियन भी लगाया जायेगा। सम्मेलन के दौरान ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2014 के बाद प्रदेश में आये निवेश पर रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जायेगा। सम्मेलन के दौरान 13 सेक्टोरल सेमिनार किये जायेंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त  ए.पी.श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास आर.एस.जुलानिया, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा  इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग  मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास  मलय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  अशोक वर्णवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 14 October 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.