लंदन के उद्योगपति पुरी एमपी में खोलेंगे स्किल यूनिवर्सिटी
स्किल यूनिवर्सिटी

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री  दीपक जोशी से फाउण्डर चेयरमेन ऑफ एज्यूकेशन ट्रस्ट एण्ड द पुरी फाउण्डेशन एण्ड फाउण्डर ऑफ प्यूरिको ग्रुप ऑफ कम्पनीज, लंदन  नाथू आर. पुरी ने भेंट की। श्री पुरी ने प्रदेश में स्किल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर और यूनिवर्सिटी खोलने के संबंध में चर्चा की। श्री पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की लंदन विजिट में मैं उनसे मिला था। स्किल सेंटर खोलने के संबंध में चर्चा हुई थी।

राज्य मंत्री  जोशी ने प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी खोलने संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जायेगा। श्री जोशी ने कहा कि भोपाल और इंदौर में उपलब्ध जमीन का अवलोकन कर सकते हैं।

श्री पुरी द्वारा गुजरात में यूनिवर्सिटी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने की इच्छा है। इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव  कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव सुनील गुप्ता और संचालक कौशल विकास  संजीव सिंह उपस्थित थे।