15 नक्सलियों ने किया बस्तर में सरेंडर
naksli bastar

बस्तर में 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 8 नक्सली दरभा और 7 मारडूम के बताए गए हैं। इनमें कुख्यात जनताना सरकार अध्यक्ष सन्ना और डॉक्टरी टीम प्रभारी जगत ने भी सरेंडर किया है। इसके बाद कांग्रेर वैली एरिया कमेटी का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। आत्मसमर्पण के दौरान बस्तर आईजी और एसपी बस्तर भी मौजूद थे।

उधर कांकेर के हुर्रा पिंजोड़ी में जवान गोली लगने से घायल हो गया। पहले जवान के नक्सली मुठभेड़ में घायल होने की बात कही जा रही थी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने नक्सली वारदात से इनकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जवानों के बीच आपसी विवाद के बाद गुरुवार शाम को गोली चली थी। इसी दौरान सीएएफ का जवान रविंद्र जाट घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रायपुर में भर्ती किया गया है। आला अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी मिलने के बाद अधिकारी घटना स्थल आमाबेड़ा थाना पहुंचे थे।