Since: 23-09-2009

Latest News :
आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   पंजाब में आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका.   गिरफ्तारी को चुनौती देनेवाली केजरीवाल की याचिका पर ईडी को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस.   रेखा पात्रा ने कहा- संदेशखाली की जंग जारी रहेगी.   भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं: कैलाश विजयवर्गीय.   सूरज ने दिखाए तेवर, पारा 38 डिग्री के पास.   तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत.   बिलासपुर और सरगुजा के कांग्रेस प्रत्याशियों का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध.   नक्सलियों ने आईईडी लगाकर किया मार्ग अवरुद्ध.   बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर.   जलती हुई भट्ठी में गिरकर मजदूर की दुखद मौत.   घाटपदमुर-कुड़कानार पुलिया के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव.  
बम्होरी में 12 हजार 900 लाख के 55 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
shivraj singh news

नरसिंहपुर जिले में वृहद हितग्राही सम्मेलन 

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले में 12 हजार 900 लाख रूपये से अधिक के 55 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिले की करेली तहसील के ग्राम घाट बम्होरी (समनापुर) में हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के 32 हजार 371 हितग्राही को हित लाभ 2301.42 लाख रूपये के हित लाभ पत्रों का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले की जनपद पंचायत करेली के खुले में शौच से मुक्त होने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन में खुले में शौच मुक्त ग्राम बनाने में सराहनीय कार्य करने वाली जिले की 250 ओ.डी.एफ. ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जिले में पूर्व में खुले में शौच से मुक्त हुई जनपद पंचायत चांवरपाठा की अध्यक्ष श्रीमती रामवती पटेल और आज खुले में शौच से मुक्त घोषित करेली जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रंजना देवी जूदेव को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में जिले को 26 जनवरी 2017 तक खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प मौजूद लोगों को दिलाया।

निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 12900.63 लाख रूपये के 55 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने 1265.19 लाख रूपये के 27 कार्य लोकार्पित किये। साथ ही 11635.44 लाख रूपये के 28 कार्यों का शिलान्यास किया।

 

MadhyaBharat 6 November 2016

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.