रमन सिंह को सहारा ने दिए चार करोड़
inc

 

 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर सहारा समूह से 40 करोड़ रुपए लेने के दावे के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार रात समूह की एंट्रियों की सूची को टि्वटर पर सार्वजनिक कर दिया। इसके आधार पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को 4 करोड़ रुपए और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सहारा ने दो बार में 10 करोड़ रुपए दिए थे।
खास बात यह है कि सूची में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व उप्र में कांग्रेस की सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित को भी सहारा द्वारा एक करोड़ देने का जिक्र है। माना जा रहा है कि अति उत्साह में कांग्रेस नेताओं ने शीला दीक्षित का भी नाम उजागर कर दिया। कांग्रेस की सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह को एक अक्टूबर 2013 को चार करोड़ रुपए नकद दिए गए।
मप्र के सीएम शिवराज को 29 सितंबर और एक अक्टूबर 2013 को 5-5 करोड़ रुपए दिए गए थे। भाजपा कार्यालय के अरुण जैन को भी फरवरी 2014 में तीन किस्तों में 15 करोड़ नकद दिए गए थे। यह रकम फरवरी 2014 में तीन किस्तों में दी गई थी।