रायगढ़ में हाथियों का जमावड़ा
hathi

रायगढ़ के बंगुरसिया सर्किल में 40 से अधिक हाथियों का जमावड़ा है। बताया जा रहा है कि बीती रात हाथी के दल ने किसानों के केला, आलू, प्याज के अलावा गोभी के फसल को नुकसान किया गया है। विभाग की माने तो दो दिन पहले ओडिशा के जंगल से 25 हाथी बंगुरसिया के जंगल की ओर आए है। वहीं पहले से 18 हाथी विचरण कर रहे है। ऐसे में अब वन विभाग नुकसानी का आंकलन करने में लगे हैं।

शनिवार की रात को बंगुरसिया सर्किल में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए किसानों के फसल को बर्बाद किया है। बताया जा रहा है कि बंगुरसिया के जंगल में पहले से 18 हाथी विचरण कर रहे है। वहीं दो दिन पहले ओडिशा के जंगल से 25 हाथी का दल आकर डेरा जाम लिया है। इस हिसाब से बंगुरसिया सर्किल में 40 से अधिक हाथी का जमावड़ा है।

बीती रात हाथियों ने बंगुरसिया के एक किसान के केले के पौधे को रौंदकर बर्बाद कर दिया है। उसके अलावा 7-8 किसानों के प्याज, गोभी सहित अन्य फसलों को नुकसान किया है। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी वन विभाग को देने के बाद दूसरे दिन शनिवार को वन विभाग की टीम नुकसानी का आंकलन कर उनको मुआवजा देने की बात कही जा रही है।

इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि दिन भी हाथी जंगल की ओर रहते है। वहीं शाम होते ही हाथी का दल जंगल से निकलकर गांव की ओर आते है और किसानो के फसलों को नुकसार करते है। ग्रामीण अपने जानमाल के हानि को रोकने रात जागने को मजबूर होते है।