उसे वोट करो जो आपका विकास चाहता हो: प्रियंका
priyanka gandhi

 कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साथ शुक्रवार को रायबरेली के महाराजगंज में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया।

प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झूठे वादे करने वालों को पहचानिए और उसको वोट दीजिए जो आपका और आपके प्रदेश का विकास कर रहा हो।प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर नौजवान नेता बन सकता है और प्रदेश का विकास कर सकता है।