नक्सलियों का 27 को बंद का किया ऐलान
नक्सलियों का बंद

सीपीआई माओवादी प्रतिबंधित ने आगामी 27 फरवरी को देश व्यापी बंद का आह्वान किया है। पार्टी के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के सचिव गणेश उईके ने जारी बयान में कहा है कि केंद्र के दमनकारी कार्यों के विरोध में 27 फरवरी को भारत बंद के क्रम में समूचा दंडकारण्य बंद की अपील करते हैं।

बयान में कहा गया है कि रमन सरकार द्वारा किसानों के हित में किया दावा झूठा है। सरकार ने बस्तर अंचल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। निर्दोष जनता पर दमनचक्र चलाया जा रहा है।सर्चिंग के नाम पर सुरक्षा बल ग्रामीणों पर अत्याचार कर रहे हैं।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। बयान में मिशन 2016 के दौरान संभाग में 140 लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।वहीं 40 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बात भी कही गई है। साथ ही बीजापुर जिले में हाल में कथित मुठभेड़ में मारे गए युवकों को निदोष बताया है। एक दिवसीय बंद को सफल बनाने आम जनता से अपील की गई है।