अमित शाह बोले, कसाब ने किया यूपी का कबाड़ा
अमित शाह कसाब

यूपी के चुनावी माहौल में रोज नए जुमले सुनने को मिल रहे हैं। गुजरात के गधे, श्‍मशान, कब्रिस्‍तान के बाद कसाब शब्‍द भी सुनने को मिल गया।

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने यहां सुल्‍तानपुर चुनावी रैली में कसाब शब्‍द का अपना अर्थ बताया। उन्‍होंने सभा से पूछा कि कसाब का मतलब कांग्रेस, सपा और बसपा है।

यानी \'\'\'\' से कांग्रेस, \'\'\'\' से समाजवादी पार्टी और \'\'\'\' से बसपा। शाह ने ये भी कहा कि अखिलेश यादव ने पूरे उत्‍तरप्रदेश को अपराधों का प्रदेश बना दिया।

महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की भी संख्‍या बढ़ी है। उन्‍होंने सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर भी कहा कि इन दोनों ने पूरे प्रदेश को परेशान करके रखा है।

 

शाह ने प्रदेश में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि 11 मार्च से यूपी में भाजपा की जीत होगी और इसी के साथ यहां अच्‍छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। अखिलेश सरकार का अब अंतिम समय चल रहा है।