एम पी में 1400 डॉक्टर की भर्ती होगी
एम पी में 1400 डॉक्टर की भर्ती होगी
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री महेन्द्र हार्डिया ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिये किये जा रहे ठोस प्रयासों के चलते 1400 डाक्टर की भर्ती शीघ्र की जायेगी। श्री हार्डिया धार जिले के अंत्योदय मेले को संबोधित कर रहे थे।प्रभारी मंत्री महेन्द्र हार्डिया ने अन्त्योदय मेले में 24 हजार 924 हितग्राहियो को 13 करोड़ 35 लाख रूपये से अधिक का लाभ चैक, सामग्री, स्वीकृति पत्र, प्रमाण-पत्र आदि वितरित किए।श्री हार्डिया ने कहा कि मनरेगा में आंवटित राशि 10 करोड़ जिले को प्राप्त हो गई है, जिसका शीध्र वितरण मजदूरों को किया जायेगा। मेले में 24 हजार 924 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओ में 13 करोड़ 35 लाख राशि का वितरण किया।अन्त्योदय मेला में मध्यप्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना में 231 हितग्राहियों को 8.07 लाख रूपये की सहायता राशि, 36 निःशक्तों को स्पर्श अभियान के तहत 18 हजार रूपये, का वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।