Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
नर्सिंग कार्य में सेवा-भाव जरूरी
 डॉ. नरोत्तम मिश्र

जनसंपर्क, जल-संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने  दतिया के शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्राओं की लेम्प लाइटिंग सेरेमनी एवं शपथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर 53 छात्राओं ने नर्सिंग की शपथ ग्रहण की।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि नर्सिंग का पेशा सेवा से जुड़ा है। इसमें सेवा का भाव अधिक महत्वपूर्ण है। हम कितने खुश हैं इससे बड़ी बात यह है कि हमारे कार्य से लोग कितने खुश हैं। इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल उपस्थित थे।

ओला प्रभावितों को बाँटी राहत राशि

जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम गणेशखेड़ा, हतलब, पखरा, बनवास, सनोरा, सुनावली आदि ग्रामों का आज दौरा कर ओला प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटी। उन्होंने अधिकारियों को अन्य पात्र किसानों के खातों में भी शीघ्र राशि जमा करवाने के निर्देश दिए।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने बताया कि गणेशखेडा ग्राम के 327 किसानों को 23 लाख 95 हजार 600 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री डॉ. मिश्र ने निर्देश दिए कि राहत राशि शीघ्र ही सभी पात्र किसानों के खातों में जमा की जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी। भूमिहीन तथा आवासहीन व्यक्तियों को मकान बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने शासन द्वारा किए जा रहे कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों के आंसू पोछने में सबसे आगे है।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने ग्राम हतलब में 210 किसानों 27 लाख 14 हजार 980 रूपये, ग्राम पखरा में 190 किसानों को 13 लाख 11 हजार 190 रूपये, ग्राम बनवास में 423 किसानों को 57 लाख 87 हजार 90 रूपये, ग्राम सनोरा में 506 किसानों को 28 लाख 12 हजार 760 रूपये और ग्राम सुनावली में 160 किसानों को 7 लाख 92 हजार 220 रूपये की राशि मंजूर किए जाने की जानकारी दी। मंत्री डॉ. मिश्र ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्राकृतिक विपदा की दशा में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

 

MadhyaBharat 27 March 2017

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.