Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
हीरो आपका सोया ,दोष मुझे क्यों :गडकरी
नितिन गडकरी

 

गोवा में सरकार बनाने में कांग्रेस की विफलता के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा, ‘आपकी फिल्म चल जाती यदि आपका हीरो रातभर सोता नहीं रहता।’ मोटरयान संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के के.सी.वेणुगोपाल ने गोवा में 13 सीटों के बावजूद भाजपा की सरकार बनवाने में ‘विलेन’ की भूमिका निभाने के लिए गडकरी पर हल्का सा तंज कसा। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा को 13 सीटें मिली थीं और वह राज्य में गठबंधन सरकार बनाने में सफल रही।   

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह गोवा में पार्टी मामलों के प्रभारी थे। ‘कर्मठ’ और ‘बहुत अच्छा’ काम करने के लिए वेणुगोपाल ने गडकरी की काफी तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं लेकिन गोवा में उन्होंने विलेन की भूमिका अदा की। इस पर गडकरी ने कांग्रेस की विफलता की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह पर डालते हुए उनका नाम लिए बिना कहा, ‘आप मुझे क्यों दोष दे रहे हैं? आपका हीरो सारी रात सोता रहा। कांग्रेस ने गोवा में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा पर अनैतिक तौर तरीके अपनाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस को वहां 17 सीटें मिली थीं।

 

MadhyaBharat 8 April 2017

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.