सिंहदेव बोले - पैकरा को मंत्रिमंडल से हटाओ
 टीएस सिंहदेव

 

रायपुर में  नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है। सिंहदेव ने कहा कि हाईकोर्ट ने पैकरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और स्वेच्छानुदान में गड़बड़ी मामले की जांच लोक आयोग को सौंपने का निर्देश दिया है।

इससे साफ है कि पैकरा पर लगे आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि हो गई है। ऐसे में पैकरा को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

सिंहदेव ने कहा कि इस मामले को कोर्ट ले वाले वकील डीके सोनी को पैकरा अपने पद का इस्तेमाल कर धमका रहे हैं। ऐसे में गृहमंत्री जैसे पद पर रह कर वे जांच को भी प्रभावित कर सकते हैं। अत: तत्काल उन्हें मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।