आयकर ने पकड़ी 150 करोड़ की टैक्स चोरी
aaykar

छत्तीसगढ़ में आयकर की टीम ने चार समूहों की जांच में 150 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी है। तीन दिन चली कार्रवाई के बाद ग्रीनवुड होटल और शुक्ला किचन के संचालकों ने छह करोड़ 70 लाख स्र्पए सरेंडर किए हैं। मुख्य आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने बताया कि ग्रीनवुड के दस्तावेजों की जांच चल रही है।

विभाग को अनुमान है कि कंपनी ने 15 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की है। घुमरिया ने बताया कि कंपनी ने आय से ज्यादा निवेश दिखाया है। कैपिटल गेन टैक्स की चोरी के भी दस्तावेज मिले हैं। जमीनों की खरीदी और बिक्री में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर के हरिओम ग्रुप में 70 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। इसमें 48 करोड़ स्र्पए चावल सप्लाई में बोगस बिलिंग के पकड़ में आए हैं। शेयर कैपिटल में 12 करोड़ स्र्पए की टैक्स चोरी की गई है। हरिओर समूह की जांच पूरी हो गई है।

हरिओम समूह के संचालकों ने बोगल बिल का कारोबार करने वालों से कोलकाता की कंपनियों से बिल लिए हैं। इन कारोबारियों के खिलाफ आयकर की टीम ने पिछले साल कार्रवाई की थी। इन बिलों की जांच के लिए विभाग ने कोलकाता आयकर की टीम को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि भगवती स्टील एंड पावर मंे 50 करोड़ की टैक्स चोरी की है। इसकी जांच भी कोलकाता की टीम को सौंपी गई है।

सार्थक समूह के संचालक आयकर की टीम को जवाब नहीं दे रहे हैं। घुमरिया ने बताया कि कंपनी के डायरेक्टर विदेश दौरे पर हैं। संभवत: गुस्र्वार को वे रायपुर आ जाएंगे, इसके बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि छह-सात करोड़ की फैक्ट्री खरीदी है, जिसके दो एग्रीमेंट भी मिले हैं। शेयर कैपिटल, शेयर प्रिमियम में निवेश के दस्तावेज मिले हैं। समूह के संचालकों का आयकर की टीम ने देर रात तक बयान दर्ज किया। सभी से मुख्य आयकर कार्यालय में जांच चल रही है।