मुश्किल में केजरीवाल
मुश्किल में केजरीवाल

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर पार्टी में जारी उहापोह के बीच राजघाट पर अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सतेंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपए का अवैध रुपया दिया। उन्होंने कहा कि मेरे सामने यह सब हुआ। उन्होंने कहा कि उसके बाद भी उन्हें क्लीनचिट दी जा रही है। अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि सतेंद्र जैन के भ्रष्टाचार को बचाने की क्या जरूरत है और आखिर खुद पैसे लेने की क्या जरूरत आ पड़ी थी।

कपिल मिश्रा के इस आरोप के बाद केजरीवाल मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। विपक्षी दल उनपर निशाना साध रहा है और उनसे नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की मांग कर रहा है।

कपिल मिश्रा ने कहा आम आदमी पार्टी मेरी पार्टी है, न इसे छोडूंगा। पूरी कैबिनेट में ऐसा मंत्री हूँ, जिस पर कोई मामला दर्ज नही हुआ है। पिछले 2 साल में पानी को लेकर अरविंद और मनीष जी के बयान पानी पर अच्छा ही आया। कल किसी बात को छुपाने के प्रयास किया। मंत्री बनने के एक महीने के अंदर शीला के खिलाफ 400 करोड़ के घोटाले की चिट्ठी लिखी। कल, सुबह मंत्री पद से हटने के बाद मेरे खिलाफ करवाई हुई।हटाने से पहले बोल रहा हूं।

मैं उप राज्यपाल महोदय से मिल कर आया हूं। कई चीजों को देखा, भरोसा था अरविंद केजरीवाल जी पर।कई करोड़ रुपये के फंडिंग के मामले पंजाब में आए। मुझे लगा सारे घोटाले अरविंद केजरीवाल सही कर देंगे। हमें यही उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा। सतेंद्र जैन ने 2 करोड़ रुपए अरविंद केजरीवाल को दिए हैं.. मैंने अपनी आंखों से देखा है। मैंने अरविंद केजरीवाल से पूछा यह क्या है.. तो बोले कि राजनीति में यह जरूरी है।