आईईडी ब्लास्ट से दोरनापाल में दो जवान घायल
ieed blast

सुकमा जिले के दोरनापाल और मिसमा के बीच नक्सलियों ने शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें दो जवान गंभीर घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से राजधानी रायपुर भी रैफर किया जा सकता है।

गौरतलब है कि जिल में बढ़ती नक्सली गतिविधियों के चलते सुरक्षा बलों ने इन दिनों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को भी जब सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान के निकलने थे तो नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।