Since: 23-09-2009
रायपुर में बीजेपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बीते तीन दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इन तीन दिनों में प्रदेश भाजपा के आला नेताओं के अलावा विधायकों और सांसदों से मुलाकात की।
तीन दिनों की यात्रा के बाद शनिवार को प्रेस वार्ता में अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने हर स्तर पर बेहतर काम किया है इसलिए हम सरकार के काम को जनता के बीच लेकर जाएंगे और चौथी बार छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे।
अमित शाह ने कहा
मनमोहन सरकार के समय जीडीपी 4.4 के पास थी। मोदी सरकार ने इसे दुनिया की सबसे तेज़ गति से विकास होता राष्ट्र बनाया है।
मुद्रा बैंक में पौने सात करोड़ का लोन उपलब्ध कराया। GST का विचार अटल सरकार की योजना थी। सरकार ने ONE RANK ONE PENSION लागू किया।
भारत दुनिया में स्पेस लीडर बना। 13000 गांव में बिजली पहुंचाई है। 2018 तक भारत के सभी गांव बिजली वाले होंगे।
2014 के चुनाव के बाद बीजेपी ने अपनी स्थिति सुधरी है। छत्तीगढ़ सरकार ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को पहले से ज्यादा पैसे दिए है।
उप्र के चुनाव ने साबित कर दिया कि जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति नही चलेगी। अब देश मे पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस की राजनीति चलेगी।
धान का बोनस अंडर कंसीडेरेशन है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने लोगो को भड़काया, ये निंदनीय है। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू होने का समय आ चुका है। 2100 धान के मूल्य पर विचार करेंगे।
MadhyaBharat
10 June 2017
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|