Since: 23-09-2009
दिल्ली दौरे पर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और महेंद्र पांडेय से मुलाकात की है। डॉ. सिंह ने जहां शाह से संगठन के मामलों पर चर्चा की, वहीं अरुण जेटली को नौ जुलाई को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। जेटली राजधानी रायपुर में जीएसटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाह ने प्रदेश में 65 सीट जीतने का टार्गेट दिया है। उसके बाद राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री व्ही सतीश प्रदेश की रिपोर्ट लेकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने भी संगठन के कामकाज की शाह को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बारे में भी मुख्यमंत्री ने शाह को जानकारी दी। शाह ने धान का बोनस देने के लिए केंद्र स्तर पर चर्चा का आश्वासन दिया था। लिहाजा प्रदेश संगठन चाहता है कि इस मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। डॉ. सिंह ने जेटली से मुलाकात के दौरान जीएसटी लागू होने के बाद राज्यों को मिलने वाली केंद्रीय राशि से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने जीएसटी कानून लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जेटली के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी।
MadhyaBharat
4 July 2017
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|