मासूम की मौत, 6 डॉक्टर निलंबित
dantewada news

 

 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार सुबह जमकर विवाद हुआ। एक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ के दबाव में प्रशासन को आनन-फानन में ही 6 डॉक्टर्स को निलंबित करना पड़ा।

दरअसल मामला गीदम का है। जगा एक बस ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद उसे तुरंत शासकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देते हुए केस खतरे से बाहर बताया। हद तो तब हो गई जब डॉक्टर्स ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को घर तक ले जाने की बात कही।

अस्पताल से निकलते ही मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने चक्का जाम करते हुए डॉक्टर्स पर उपचार और ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाया। जिसके बाद प्रशासन ने छह डॉक्टरों को निलम्बित कर दिया। आपको बता दें कि दुर्घटना के बाद से ही बस ड्राइवर फरार है।