आतंक के गढ़ में जवानों के साथ बनी रणनीति
दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा के  तुलार गुफा के ऊपरी पहाड़ी पर आमद दर्ज करने वाले जवानों की हौसला अफजाई के साथ उन्हें नई रणनीति बताने देश के आंतरिक सुरक्षा सलाहकार बारसूर में रात बिताई । मंगलवार की दोपहर बाद गोपनीय दौरा में पहुंचे अधिकारी सीआरपीएफ के पुसपाल कैंप का भी दौरा किया। रात को जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक  अधिकारियों से चर्चा भी की। चर्चा में आपरेशन के दौरान मिली सफलता और असफलताओं के चिंतन किया गया।

देश के आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार विशेष हेलीकाप्टर से दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद बारसूर थाना क्षेत्र के पुसपाल सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किया। इस दौरान वे नक्सलियों से लड़ने की रणनीति जवानों को बताया। कुछ ही दिन पहले खुले इस कैंप का मुआयना करते कैंप की सुरक्षा, मोर्चा आदि स्थलों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक पुसपाल कैंप के साथ ही पास के गांव मालेवाही तक भी अधिकारी कुछ अधिकारियों को लेकर गए थे। इसके बाद शाम को बारसूर लौट आए। यहा सीआरपीएफ 195 की बटालियन में रात्रि भोज और विश्राम किया। रात्रि भोज के दौरान भी वे जवान और अधिकारियों से जानकारियां लेते रहे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह हेलीकाप्टर से लौट गए।