राज्य संग्रहालय में स्वाधीनता आन्दोलन प्रदर्शनी प्रारंभ
anupm rajan

मध्यप्रदेश संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी \'स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947\' का उद्घाटन श्री अनुपम राजन, आयुक्त, पुरातत्व अभिलेखागार द्वारा राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में किया गया।

उप संचालक, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय डॉ. गीता सभरवाल द्वारा प्रदर्शित ऐतिहासिक अभिलेखों के संबंध में बताया कि स्वाधीनता आन्दोलन 1857-1947 विषय पर केन्द्रित इस प्रदर्शनी का आयोजन राज्य संग्रहालय, भोपाल में 29 अगस्त से 11 सितम्बर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी आम जनता के लिये प्रतिदिन प्रात: 10.30 बजे से सांयकाल 5.30 तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता, छात्रों एवं शोधार्थियों को स्वतंत्रता आन्दोलन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देना है। इस प्रदर्शनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन, असहयोग आन्दोलन (1920) सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आंदोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये गये हैं