दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल का तोहफा
kejriwal metro

 

मेट्रो और डीटीसी बसें महिलाओं के लिए फ्री 


आम आदमी पार्टी ने  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं | आप सरकार ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है | दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसों में महिलाएं अब  मुफ्त यात्रा कर सकेंगी ,दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है |  वहीं दिल्ली की बसों में कैमरे भी लगाए जाएंगे |  यह कैमरे नवंबर तक लगा दिए जाएंगे  | केजरीवाल ने कहा कि इस योजना को शुरू करने के लिए आने वाले पूरे खर्च को दिल्ली सरकार उठाएगी  | उन्होंने कहा कि महंगा हो चुका मेट्रो का किराया महिलाओं को परेशान कर रहा है  | मगर किसी पर जोर नही डाला जाएगा  जो महिलाएं टिकट ले सकती हैं वे ले सकेंगी  | पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा इस योजना के लिए केंद्र से अनुमति की जरूरत नही होगी |
दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि यह योजना हर हाल में हमें लागू ही करनी है | मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर आने वाले खर्च को दिल्ली सरकार उठाएगी इसके लिए वह डीएमआरसी को भुगतान करेगी  बता दें कि दिल्ली की बसों व मेट्रो में कुल यात्रियों में 33 फीसद महिलाएं होती हैं | इस हिसाब से जो अनुमान लगाया गया है उसके अनुसार, प्रति वर्ष करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च सरकार पर आएगा |  मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि बसों की अपेक्षा मेट्रो में महिलाएं अधिक यात्रा करती हैं  |