Since: 23-09-2009

Latest News :
उपराज्यपाल ने सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत के खिलाफ पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट.   फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल.   वकीलों ने चीफ जस्टिस को लिखा- न्यायपालिका को बदनाम करने का चलाया जा रहा है राजनीतिक एजेंडा.   केजरीवाल को 01 अप्रैल तक ईडी हिरासत.   आम आदमी की आवाज उठाता रहूँगा: वरूण गांधी.   दो युवकों ने बाबा तरसेम सिंह को लंगर हॉल के बाहर मारी गोली.   भाजपा एकमात्र पार्टी है जो संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करती है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   गर्मी के तेवर शुरू, शहर में अधिकतम पारा अब 39 डिग्री के पार.   अजय विश्नोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करना हमारी मजबूरी.   महाकाल मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में आग लगी.   बाघ बाघिन का जोड़ा दमोह पहुंचा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा गौरव की बात.   पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल.   नडेनार से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार.   एट्रोसिटी एक्ट के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को न्यायालय ने किया दोषमुक्त.   कांग्रेस डूबता हुआ जहाज- मुख्यमंत्री साय.   कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग : किरण सिंह देव.   40 डिग्री चढ़ा तापमान का पारा लोग बेहाल.   ओलावृष्टि से फसल नुकसान किसानों ने की कर्जमाफी की मांग.  
ओरछा में 125 किस्म के गिद्ध
ओरछा में 125 किस्म के  गिद्ध
विश्व में मात्र तीन प्रतिशत ही बचे हैं गिद्ध टीकमगढ़ जिले के ओरछा अभयारण्य में पहली बार की गई गिद्धों की गणना में 4 प्रजातियों के कुल 125 गिद्ध और उनके घोसलों का पता चला है। इन गिद्धों में 50 देशी गिद्ध, 63 श्वेत प्रष्ठ गिद्ध, 09 गोबर गिद्ध और 3 राज्य गिद्ध शामिल हैं। हिमालय से उड़कर ओरछा आने वाले प्रवासी गिद्ध सिनेरियस ग्रिफान की पहचान पहली बार ओरछा में की गई, जो एक बड़ी उपलब्धि है। लखनऊ विश्वविद्यालय की जन्तु विज्ञानी डॉ. अमिता कनौजिया ने गणना की रिपोर्ट अपनी सिफारिशों के साथ पेश कर दी है।वन संरक्षक, वनमंडल टीकमगढ़ श्री एम.सी. सिंहल ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में मात्र 3 प्रतिशत ही गिद्ध बचे हैं। जिप्स प्रजाति के गिद्धों को आई.यू.सी.एन. ने जोखिम प्रजाति में शामिल किया है। मध्यप्रदेश में भी विगत दो दशक में गिद्धों की संख्या में कमी आई है। इसके मद्देनजर वन विभाग द्वारा गिद्ध संरक्षण के लिए संगोष्ठी के आयोजन सहित विशिष्ट उपाय किए जा रहे हैं। ओरछा में विगत 17 एवं 18 दिसम्बर को गिद्ध गणना प्रशिक्षित विशेषज्ञों की छह टीमों के माध्यम से सिनौनया, क्षत्री समहू, मडोर जहाँगीर महल, कोरी गुलेदा और कारीपाडर क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से की गई। गणना के दौरान 125 सफेद पृष्ठ गिद्ध (White Backed Vulture), भारतीय गिद्ध (Long Billed Vulture), गोबर गिद्ध (Egyptian Vulture) और राजगिद्ध गिद्धों के चिन्ह अवासीय क्षेत्रों में पाए गए।गणना रिपोर्ट के मुताबिक ओरछा अभयारण्य के सिनौनिया क्षेत्र में कुल 14 गिद्द पाए गए। इनमें 1 भारतीय, 11 श्वेत पृष्ठ गिद्ध, 2 गोबर गिद्ध और एक घोसला शामिल हैं। क्षत्री समूह में गणना के दौरान 35 गिद्ध, 3 गोबर गिद्द और भारतीय गिद्ध के 14 घोसलें मिले हैं। मडोर क्षेत्र में मात्र एक ही प्रजाति गोबर गिद्ध, 1 गोबर गिद्ध और एक भारतीय गिद्ध का घोसला, कोटी गुलेंदा क्षेत्र में 6 भारतीय गिद्ध, 17 श्वेत पृष्ठ गिद्ध और 3 राजगिद्ध पाए गए।गिद्धों की 22 प्रजातियाँ होती हैं जिनमें से 15 पूर्वी देश और 7 पश्चिमी देश में पाई जाती हैं। गिद्धों के संरक्षण के लिये वन्य-प्राणियों के कानून में 2002 में संशोधन किए गए और वन्य-प्रणाली अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया |
MadhyaBharat

Comments

Be First To Comment....
Video
Advertisement
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.