पन्ना टाईगर रिजर्व में 78 हथगोलों के साथ दो गिरफ्तार
पन्ना टाईगर रिजर्व में 78 हथगोलों के साथ दो गिरफ्तार
पन्ना टाईगर रिजर्व में रेपिड रिस्पांस यूनिट (उड़नदस्ता) ने परिक्षेत्र चन्द्र नगर बीट सेजा से सर्च के दौरान दो बहेलियों के पास से 78 देशी जीवित बम (हथगोले), जंगली सुअर के बाल, चमड़े सहित सुअर का माँस, हथगोले बनाने का रसायन, जंगली जानवरों का खून, जंगली जानवरों का शिकार करने का हथियार (चाप), मछली पकड़ने के छह जाल, लोहे का चाकू, गुलेल और पक्षी पकड़ने के दो पिंजरे जप्त किये हैं। दोनों बहेलियों को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण छतरपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।आरोपियों में जगबीर वल्द झन्कार सिंह की आयु 22 वर्ष और अंजना वल्द पलटू की उम्र 20 वर्ष है। ये दोनों थाना बमीटा के ग्राम बेड़री के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर, 2012 से रेड अलर्ट घोषित किये जाने के बाद से अब तक पाँच प्रकरण पन्ना टाईगर रिजर्व सूचना प्रकोष्ठ द्वारा पकड़े जा चुके|