दबंगों ने किया दलितों के निकलने का रास्ता बंद
GUNDAI

शिकायतों के बाद भी अब तक कुछ नहीं हुआ 

कथित तौर पर बड़े लोगों की गुंडई का शिकार कुछ दलित परिवारों को होना पड़ रहा है  पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि बड़े लोगों ने उनकी बस्ती में जाने का रास्ता बंद कर दियाहै  मामला एमपी के गाडरवारा का है  प्रशासन इस मामले में जांच की बात कह कर मामले को ठन्डे बस्ते में दाल रहा हैं  
गाडरवारा के चीचली में अम्बेडकर वार्ड नंबर में करीब सौ घरों की दलित बस्ती का रास्ता वहां के कथित बड़े लोगों  ने रोक दिया है  इससे दलित परिवार दहशत में हैं  बस्ती के लोगों को घर आनेजाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है  पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही एक बड़े  परिवार ने बस्ती जाने का रास्ता रोक रखा है  बस्ती के लोग अब इंसाफ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं