एस आई पर कार्यवाई को लेकर ज्ञापन
VIVAD

कार्यवाई ना होने पर करेंगे चक्का जाम

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक की  पुलिस के  वीडियोग्राफी कराने  एवं   एस आई के द्वारा  कार्यकर्ताओं से  अभद्र व्यवहार करने को लेकर युवा मोर्चा ने  कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा  एस आई पर कार्यवाई ना करने पर कार्यकर्ताओं ने  चक्का जाम करने की  चेतावनी भी दी  

बैरसिया  तहसील के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक की , ईटखेड़ी थाना पुलिस द्वारा वीडियोग्राफी करवाने और  एस आई मुकेश अलासिया की बदतमीजी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने  भोपाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा   युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने   पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की  कार्यकर्ताओं ने  एसआई पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की   युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कहा कि अगर एसआई पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन कर   जगह-जगह चक्का जाम करेगा