आरक्षक का शव मिलने से सनसनी
HATYA

जताई जा रही हत्या की आशंका 

 

सुकमा के बायपास सड़क के  किनारे एक  सहायक आरक्षक का शव मिला  आशंका जताई जा रही है  की आरक्षक की हत्या करने के  बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया   

सुकमा  में  सुपनार के पास सहायक आरक्षक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई   बताया जा रहा है की सहायक आरक्षक  रामनिवास   देर शाम पुलिस लाइन में होने वाली  गणना में  शामिल था  उकसे बाद वह कहाँ गया इसकी  किसी को जानकारी नही  शव के पास एक बोलेरो वाहन  भी खड़ा मिला   पुलिस ने नक्सल घटना से इनकार करते हुए घटना  को आपसी रंजिश बताया है  आशंका यह भी जताई जा रही है कि वारदात को कहीं दूसरी जगह अंजाम देने के बाद शव को बायपास के पास फेंका गया है  बायपास सड़क के  किनारे लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी   सूचना मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची और  मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है   सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने भी  घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली