कानून व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामा
 vidhaansabha

विपक्ष ने की गृहमंत्री के इस्तीफे  की मांग

 

मध्यप्रदेश विधानसभा में  विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया  विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सदन में चर्चा की मांग की  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में बच्चों की हत्याएं की जा रही हैं और सरकार तबादले में व्यस्त है   हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी   

विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हंगाम किया  जोरदार हंगामे की बीच विधानसभा सभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति को दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पडी   पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है  कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है   चित्रकूट , उज्जैन , भोपाल की घटनाओ का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा की मासूम बच्चों की हत्याएं हो रही और सरकार कुछ नहीं कर पा रही   नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की  सरकार तबादला उद्योग चला रही है उधर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही   भार्गव ने कहा की अगर कुत्तों का ट्रांसफर सरकार नहीं करती तो कुत्तों के सूघने की क्षमता से अपराधी का जल्द पता लगाया जा सकता था  प्रदेश की स्थित सोचनीय और दयनीय है  जब तक बच्चा स्कूल से वापस नहीं आ जाता तब तक परिजन परेशान  रहते है  गोपाल भार्गव ने गृह मंत्री बाला बच्चन से कानून व्यवस्था बिगड़ने को लेकर  स्तीफे की मांग  की  

खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा की शिवराज और भाजपा ने सदन का समय बर्बाद किया है  भाजपा के द्वारा सदन का कीमती  समय बर्बाद करने के विरोध में तोमर ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन व्रत  रखा   तोमर ने कहा की प्रश्न काल में जनहित के  मुद्दे उठाये जाने थे जिसको  भाजपा ने सदन में हंगामा कर नहीं होने दिया  हालाँकि प्रधुम्न सिंह तोमर ने खुद मौन व्रत रख कर जनता जनार्दन के लिए उपयोग में आने वाले समय को बर्बाद किया