चंद्रयान 2 की सफलता पर ISRO को बधाई
 CHANDRAYAN SHREYA

सफलता का श्रेय लेने कांग्रेस - बीजेपी में होड़  

वैज्ञानिक हिमांशु और मेघा को सीएम ने दी बधाई 

 

मध्यप्रदेश विधानसभा चंद्रयान 2 की सफलता पर सदन में इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी गई  चंद्रयान 2 की सफलता का श्रेय लेने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष में होड़ मच गई  जहाँ एक तरफ सत्ता पक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल  नेहरू को इसका श्रेय दिया वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी को इसकी  सफलता का श्रेय दिया  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सदन में  चंद्रयान 2 की सफलता पर बधाई देते हुए कहा की इस अभियान में  मध्यप्रदेश के 2 वैज्ञानिकों के शामिल होने से प्रदेश गौरवान्वित है   

मध्यप्रदेश  विधानसभा में चंद्रयान 2 की सफलता पर सदन में सत्ता  पक्ष और विपक्ष ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी  प्रश्नकाल से पहले वैज्ञानिकों को बधाई देने के साथ ही सत्ता और विपक्ष  में सफलता का श्रेय लेने की होड़ मच गई  सत्ता पक्ष ने चंद्रयान 2 की सफलता श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को  यह कहकर दिया की नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी   वहीं विपक्ष ने इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया  विपक्ष ने कहा की मोदी ने जो वैज्ञानिकों के लिए बजट निकाला है उसका यह परिणाम है  मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चंद्रयान 2 की सफलता पर देश वासियों को बधाई दी और कहा की इस सफलता में प्रदेश के दो वैज्ञानिक हिमांशु शुक्ला  और मेघा भट्ट बधाई के पत्र है जिन्होंने चंद्रयान 2 के बूस्टर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है  

गौरतलब है की प्रदेश के दो वैज्ञानिक , मंदसौर के   हिमांशु शुक्ला  और कटनी की रहने वाली मेघा भट्ट  ने चंद्रयान 2 में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है  पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की अगर इसरो की सफलता पर नेहरू को बधाई दे रहे है तो कश्मीर मुद्दे को लेकर यूएन क्यों गए थे  कश्मीरी पंडितों को वह से हटाया गया उसका श्रेय भी कांग्रेस को देना चाहिए  स्कूल शिक्षा  मंत्री प्रभु राम चौधरी ने वैज्ञानिकों को चंद्रयान 2  की सफलता पर देश को  बधाई द