अज्ञात हमलावरों के खिलाफ व्यापारियों ने आक्रोश
 LOOT

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए घेरा एसपी कार्यालय

 

 

 

व्यापारी पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करके  लूट करने वाले अज्ञात हमलावर भाग गए और उन्हें अभी तक पुलिस ढूंढ नहीं पाई हैं। वंही दूसरी तरफ व्यापारी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा हैं  जिसकी वजह से व्यापारिओं ने  आक्रोश में हैं। व्यापारियों ने पुलिस के सुस्त रवैये के खिलाफ और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसपी कार्यालय का घेराव किया।  

जयंती टॉकीज स्थित मोबाइल दुकान संचालक एवं माता वैष्णो सेवा समिति के प्रमुख सदस्य   संजय मंगतानी के ऊपर अज्ञात आधा दर्जन से अधिक गुण्डों ने  तैयब अली पेट्रोलपंप के पास चाकूओं  से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर किया था   हमले में घायल व्यापारी संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया   जहां वो जिंदगी और मौत के बिच जूझ रहे है  लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार हैं  इन अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आज व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर दिया।  उनका कहना था  कि व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया परंतु पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया  और अभी तक हमलावर फरार है  आरोपियों पर 307 एवं लूट की धारायें लगाई जाये   अन्यथा व्यापारी समाज तीव्र आंदोलन करने पर मजबूर हों जायेगा