मानवता को शर्मशार करने वाली घंटना सामने आयी हैं
HATYA

 मानवता को शर्मशार करने वाली  घंटना सामने आयी हैं, जिसमे भाभी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर। देवर ने आक्रोश में आ कर अपनी भाभी के प्रेमी की हत्या  कर दी ,यहाँ  मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ  है |  जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2:45 की है मंगलवार को मुख्यालय से लगे ग्राम आमदी में   एक युवक ने अपने भाभी के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा और  उसकी कैंची से हमला कर हत्या कर दी।   थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि आरोपी का नाम सोम भिलेपारिया है। जिसकी भाभी और  नवापारा राजिम का रहने वाला युवक ज्ञापदास भिलेपारियों के बीच प्रेम प्रसंग था। मृतक और आरोपी की  भाभी के बीच पहले से ही संबंध थे। मृतक के जीजा का घर आरोपी  के घर के बाजू में ही था। जहां मृतक का आनाजाना लगा रहता था |  इसी दौरान दोनों के बीच मेल मिलाप बढ़ गया। मंगलवार को प्रेमी खाली घर का फायदा देखकर घर में घुस गया और आरोपी की  भाभी के साथ ही एक बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति पकड़ा गया।

 वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी  अपने घर में सोया हुआ था जब उसकी नींद खुली और वह फ्रेश होने जा रहा था तभी घर के एक अन्य कमरे से उसे कुछ आवाजें सुनाई दी, जब वहां जाकर देखा तो कमरे में उसकी भाभी व प्रेमी युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है। और आवेश में आकर प्रेमी के साथ मारपीट करते हुए कैंची से उसके सीने में कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद स्वयं आरोपी  घायल प्रेमी को अस्पताल ले गया परंतु उसने रस्ते में ही दम तोड़ दिया।

जिससे ज्ञानदास की कुछ देर में ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी  के विरूद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।