तीर्थ स्थल पर अनैतिक काम
 hungama

हिन्दू संगठनों ने किया हंगामा 

 

जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके के एक मकान में अनैतिक काम होने की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों ने जमकर हंगामा किया  जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में कुछ युवक -युवतियों को पकड़ा  

गवरीघाट  थाना अंतर्गत बर्मन मोहल्ले के एक घर में अनैतिक कार्य होने की जानकारी लगने के बाद  विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, इस मामले की जानकारी कार्यकर्ताओ ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस का अमला मौके पर  पहुंचा  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ग्वारीघाट एक पवित्र तीर्थ स्थल है  जंहा अनैतिक कार्य होने की जानकारी कई दिनों से उन्हें मिल रही थी  स जानकारी के चलते जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो एक घर में कुछ युवक और युवतियों को संदिग्ध हालात में पाया  प्रदर्शनकारियों ने  पुलिस को भी इसकी जानकारी दी इस दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने की कोशिश भी की   हालांकि पुलिस ने  मौके पर पहुचने के बाद कुछ युवतियों और युवको को पकड़ा  और पुलिस स्टेशन ले गए  पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है