Since: 23-09-2009
मोदी सरकार के समर्थन में कर्ण सिंह
कश्मीर राजघराने से जुड़े कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने धारा 370 के मसले पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है | कर्ण सिंह ने कहा कि सरकार के हर फैसले का अंधा विरोध नहीं करना चाहिए | जम्मू कश्मीर पर सरकार के इस निर्णय के कई सकारात्मक पहलू भी हैं | कर्ण सिंह के बायान के बाद साफ़ है कि कश्मीर के मसले पर कांग्रेस दो फाड़ होती जा रही है और मात्र कुछ नेताओं के कारण आम जनता में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है।
मोदी सरकार द्वारा कश्मीर मामले को लेकर लिए गए निर्णय पर कांग्रेस का रुख भले ही विरोध का हो लेकिन कांग्रेस की सोच से पार्टी के ही कई आला नेता इत्तेफाक नहीं रखते हैं | इस सूची में अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कर्ण सिंह का नाम भी जुड़ गया है | कर्ण सिंह ने कहा कि सरकार के हर फैसले का अंधा विरोध नहीं करना चाहिए | कश्मीर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले कर्ण सिंह ने सरकार के लद्दाख को अलग कर उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने की भी तारीफ की है | उन्होंने आर्टिकल 35ए, भविष्य के परिसीमन को ध्यान में रखते हुए राज्य पुनर्गठन को सही बताया है | हालांकि कर्ण सिंह ने आर्टिकल 370 को लेकर सीधे कुछ नहीं बोला लेकिन उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को छोड़ने और उनके साथ राजनीतिक वार्तालाप किए जाने की वकालात की | जम्मू कश्मीर से धारा 35 ए खत्म होने के दो दिन बाद कर्ण सिंह का ये बयान सामने आया है | उन्होंने लद्दाख और 35ए के निर्णय को लेकर सरकार का समर्थन किया है | मोदी सरकार का विरोध करने वाले कई राजनीतिक दल भी इस बिल पर सरकार के समर्थन में आए हैं | वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्ण सिंह के रिश्तेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सरकार की लाइन से अलग हटकर मोदी सरकार के निर्णय का समर्थन कर चुके हैं |
MadhyaBharat
9 August 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|