के.के स्पन कंपनी की लापरवाही
 DEATH

 गेट गिरने से मजदूर की मौत,प्रशासन खामोश 

 

के.के स्पन कंपनी की गलती  के चलते  प्रवेश द्वार  गिरने से मलबे में दब कर  एक मजदूर की मौत हो गई  | इसमें प्रशासन और कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आयी है  |  यह दूसरा मौका है जब काम कर रहे किसी मजदूर की मौत हुई है   | इस कम्पनी से परेशान होकर लोगों ने  कई बार आंदोलन भी किया |      लेकिन  राजनीतिक पकड़ होने के कारण कंपनी पर कोई कार्यवाई नहीं की जाती है | 

रीवा में  विभीषण नगर स्थित के.के स्पन कंपनी  की बड़ी  लापरवाही के कारण  मजदूर की तोरण गेट गिरने से दबाकर मौत हो गई  | अब  लोग कंपनी को  यमराज का भेजा हुआ दूत कहने लगे हैं |  बताया जा रहा है की मजदूर प्रेम लाल  कंपनी के कार्य के दौरान गेट गिरने से उसके मलबे में दब गया | 

 सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने  प्रेम लाला को संजय गांधी अस्पताल पहुचाया गया  |  जहाँ  उसकी मृत्यु हो गई   | 

 शिवराज सरकार  में कंपनी को रीवा में कार्य मिला | कंपनी की लापरवाही की यह दूसरी घटना है   | जब कंपनी की लापरवाही के कारण किसी  मजदूर की जान गई  है | अब कमलनाथ सरकार  में भी  कंपनी के सामने सरकार और  प्रशासन ने  घुटने टेक दिए हैं    |   कंपनी के ऊपर कार्यवाई  मात्र खाना पूर्ति के लिए की जाती है | कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा  चुका  है  | पर सवाल अब भी यही है कब तक ऐसी कंपनियां मजदूरों की जान लेती रहेंगी |