बाला बच्चन जी आँख खोल कर देखो
 BALA BACHAN JII

लड़कियों को धमकाने वाली पुलिस 

ये पुलिस कैरियर बर्बाद करती है  

कमलनाथ की पुलिस का गुंडों जैसा बर्ताव 

 

 

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन जी मध्यप्रदेश का आपने ऐसा वक्त बदला कि आपकी पुलिस लड़कियों को एफआईआर करने और  कैरियर बर्बाद करने की धमकी देती है  | हो सकता है इस पुलिस ने कई लोगों का पहले  कैरियर बर्बाद भी कर दिया हो  |  सरकार बदलने  के बाद उम्मीद तो ये थी कि पुलिस की कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा लेकिन ये क्या  | यहाँ तो पुलिस का बर्ताव गुंडों जैसा नजर आ रहा है |  आँख खोल कर देख लें इस खबर को ताकि सनद रहे आपके राज में हो क्या रहा है  |  

गृह मंत्री बाला बच्चन जी इस खबर को देखने के बाद आप अपना माथा पकड के बैठ जायेंगे कि आपकी पुलिस कैसे काम करती है  | जिस पुलिस का नारा देशभक्ति और जनसेवा है वो कैसे जनसेवा कर रही है ये आप देख लें  | आपके प्रदेश की बेटियों का पुलिस क्या हाल करती होगी ये उसकी एक बानगी भर है|  इस खबर का सबसे दर्दनाक पहलू ये है कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही लड़कियों को न्याय दिलवाने के बजाये पुलिस की एक महिला अफसर बदतमीजी करती नजर आयीं उनका बर्ताव असहनीय था  | यहाँ पुलिस बात सुनने या समझाइश देने की बजाये गुंडागर्दी करती नजर आई  |  गृह मंत्री बाला बच्चन जी आपकी ये बदमिजाज पुलिस धमकी देती है कि पूरा करियर चौपट हो जाएगा एक एफआईआर में  | आपकी पुलिस जागरूक लड़कियों से वीडिओ बनाने को मना करती है   | कहती है पूरी पढाई यहीं रह जाएगी एक एफआई आर में   | और फिर पुलिस की महिला अफसर चांटा मरने दौड़ती है |  दूसरी महिला असफर भी लड़कियों को मारने दौड़ती हैं  | बाला बच्चन जी सभ्य समाज की सभ्य पुलिस की करतूत आप भी देख लीजिये | 

यह मामला सागर के ड़ॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय का है  |  विश्विद्यालय प्रबंधन हॉस्टल के छोटे छोटे कमरों में दो -दो लड़कियों को रखना चाहता है  | और छात्राएं इसका विरोध कर रही हैं  | छात्राओं ने जब अपनी मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सड़क पर  धरना दिया तो अचानक पुलिस आ धमकी  | उसके बाद जो हुआ वो आपने देख ही लिया |  आपकी ये पुलिस गुंडे बदमाशों पर तो कभी इस तरह हावी होती नहीं है लेकिन आम लोगों के साथ इस तरह का बर्ताव कर आपकी सरकार की बदनामी जरूर करवाती है   | गृहमंत्री बाला बच्चन जी ये बेटियां और सभ्य समाज आपको चुनौती देता है कि आप में दम है तो सरेआम लड़कियों के साथ बदतमीजी करने वाली पुलिस अफसर को सबक सिखाएं  | ताकि आम लोगों में यह सन्देश जाए की कोंग्रस सरकार आम लोगों के लिए है