Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
भोपल में खोले गए भदभदा डैम के गेट

फुल टैंक लेवल तक भरा बड़ा तालाब

 

भोपाल की प्यास बुझाने वाला बड़ा तालाब फुल टैंक लेवल तक आ गया है  |  इसे देखते हुए ही आज सुबह भदभदा डैम के गेट खोले गए  | इस नजारे को देखने के लिए भोपाल के महापौर आलोक शर्मा  के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग भी सुबह-सुबह ही डैम पर पहुंच गए थे  |  डैम के गेट खोलने से पहले लोगों को सतर्क करने के इरादे से सायरन बजाए गए  |  इसके बाद डैम के दो गेट खोल दिए गए |   

 पिछले तीन-चार दिनों से भोपाल में बारिश हो रही है |   इसके चलते बड़े तालाब का जलस्तर तेजी से बढ़ा और शुक्रवार देर रात ये 1666.80 फीट फुल  टैंक लेवल पर पहुंच गया  |  इसके बाद ही नगर निगम ने शनिवार सुबह भदभदा डैम के गेट खोलने का फैसला किया  |  इस वर्ष राजधानी में मानसून अभी तक काफी मेहरबान रहा है  | सीजन के जून, जुलाई और अगस्त में अभी सिर्फ 33 दिन ही पानी गिरा  | लेकिन इनमें से पांच दिन में हुई झमाझम बरसात ने ही राजधानी में पानी की कमी को पूरा कर दिया  |  जिसके चलते  शुक्रवार को बड़ा तालाब लबालब हो गया  |  जिसके बाद आज भदभदा के गेट खोले गए | 

इसके बाद पानी का ऐसा फव्वारा फूटा कि लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा  |  भदभदा के गेट खुलने का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे  | 

इधर केरवा डैम को फुल होने अब 0.8 मीटर पानी की जरूरत है  |   केरवा का जल स्तर 509 मीटर दर्ज किया गया  | गुरुवार को 508.13 मीटर था  |  इसका फुल टैंक लेवल 509.93 मीटर है  | कोलार डैम के जलस्तर में शुक्रवार को करीब ढाई मीटर का इजाफा हुआ है 

 

 

MadhyaBharat 10 August 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.