सोनिया गाँधी फिर कांग्रेस की अध्यक्ष
 SONIYA GHANDHI

कोंग्रेसी  अन्य नाम पर नहीं हुए एक राय 

 

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राहुल गाँधी ने अध्यक्ष पद छोड़कर नया अध्यक्ष चुनने की जवाबदारी कांग्रेस नेताओं को दी थी  | लेकिन लम्बी मशक्क्त के बाद भी कांग्रेस नेता किसी नाम पर एक राय नहीं बना पाए और थक हार कर एक बार फिर सोनिया गाँधी को कांग्रेस का आंतरिम अध्यक्ष बनाया गया 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया का नाम तय हुआ और उन्हें एक बार फिर अध्यक्ष पद की  जिम्मेदारी सौंपी गई  | पूरी कांग्रेस ने एक बार फिर गांधी परिवार के सदस्य को अपना अध्यक्ष चुना   | शनिवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटीकी बैठक के बाद पार्टी ने ऐलान किया कि राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और अगले अध्यक्ष के चुनाव तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी |  अब अखिल भारतीय कमेटी का सत्र बुलाया जाएगा और नए अध्यक्ष का चयन होगा   |  अभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक की  तारीख तय नहीं है | 

सोनिया गाँधी  सबसे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं