कौटिल्य अकादमी ने किया कैरियर सेमिनार
 KAUTILYA ACADEMY

छात्रों  को सिविल परीक्षा तैयारी के दिए टिप्स

 

कौटिल्य अकादमी भोपाल ने स्टूडेंट के लिए सेमीनार का आयोजन किया   | सेमीनार  में अनुभवी अधिकारीयों ने  यूपीएससी के छात्रों को सिविल सर्विसेस की तैयारी करने की रणनीति के बारे में बताया  | आयोजन में स्कालरशिप परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों के परिणाम भी घोषित किये गए  | 

भोपाल स्थित कौटिल्य अकादमी  में कैरियर सेमीनार का आयोजन किया गया  | आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर आये  I R S लोकेश  कुमार लिल्हारे ने सिविल सर्विसेस की तैयारी के बारे में छात्रों  को बताया  | लोकेश  कुमार ने छात्रों  को तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी  | लिल्हारे ने बताया की सिविल सर्विसेस में रैंक लाने के लिए समय का सही उपयोग के साथ साथ किताबों का चयन जरूरी है  | तैयारी की सबसे पहले की कड़ी किसी भी परीक्षा का सिलेबस होता है  | लोकेश  लिल्हारे ने छत्रों के सवालों के जबाब भी दिए   | 

कौटिल्य अकादमी भोपाल और छिंदवाड़ा के डायरेक्टर राहुल रंगारे ने बताया की विगत दिनों कौटिल्य अकादमी ने मेगा  स्कालरशिप परीक्षा का आयोजन किया था  | जिसका रिजल्ट घोषित किया गया है  |  लगभग 120 बच्चों को 100 प्रतिशत तक स्कालरशिप दी जा रही है  |  रंगारे ने बताया की जिन छात्रों  में  क़ाबलियत है  |  उनको स्कॉलरशिप देकर तैयारी का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है   |  आयोजन में 12 वी के बाद सिविल सर्विसेस में तैयारी की रणनीति पर चर्चा की गई  | कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने विषय का चुनाव एवं परीक्षाओं की जटिलता के बारे में बताया   |   इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों  के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे