रायपुर में ऐतिहासिक तिरंगा
 TIRANGA RELI

15 किलोमीटर लंबे तिरंगे की रैली

 

तिरंगे की आन बान और शान के लिए रायपुर में एक ऐतिहासिक रैली निकाली गई | इसमें पंद्रह किलोमीटर लम्बे तिरंगे को लेकर हजारों लोग सड़कों पर निकले  | 

मेरी आन तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है... इस गीत के साथ  रायपुर में 15 किलोमीटर लंबे तिरंगे की रैली निकली  |  स्कूली बच्चे और शहरवासी मानव श्रृंखला बनाकर दोनों ओर से तिरंगे झंडे को पकड़कर चल रहे  थे  |  देश-भक्ति से ओतप्रोत रायपुर के  हजारों  स्कूली बच्चे के साथ शहरवासी भी इसमें शामिल हुए   | आमापारा से एनआइटी होते हुए साइंस कॉलेज के ग्राउंड से वापस आमापारा तक 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा फहराया जा रहा है  |  इस तिरंगे को 18 कारीगरों ने 15 दिन मेहनत कर तैयार किया है  |  इसे बनाने में  ग्यारह सौ किलो कपड़ा लगा है |   इसे वसुधैव कुटुम्बकम संस्था की ओर से तैयार करवाया गया है  |  रैली की शुरुआत से पहले बंगाली समुदाय द्वारा धुनची आरती की गई  |  तिरंगा रैली की शुरुआत में पुलिस बैंड द्वारा मार्च पास्ट किया गया   | दस दिव्यांग बच्चों ने व्हीलचेयर पर मार्च पास्ट किया   | 200 स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न् झाकियां प्रस्तुत की   | 

और  51 पंडितों ने मंत्रोचार कर रैली की शुरुआत की |