सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणडर
 NAKSALI

सात में से चार नक्सलियों  पर है  इनाम 

 

मुख्यधारा से जुड़ने के लिए सुकमा में सात नक्सलवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया  | इनमे से चार नक्सलियों पर इनाम भी घोषित है | ये सभी 2008 से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं  | 

सुकमा के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के सामने सात हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया  | आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार पर इनाम घोषित है     एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि समर्पित नक्सलियों में प्लाटून 24 का सदस्य सोढ़ी जोगा शामिल है  |  उसपर दो लाख का इनाम घोषित है  | सोढ़ी जोगा 2008 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था और 2014 में चोलनार के पास आईईडी ब्लास्ट में शामिल था  | एक लाख का इनामी मुचाकी बुधरा ने नक्सली विनोद के गार्ड के रूप में काम किया है  |  एर्रे सोड़ी  पर भी एक लाख का इनाम घोषित है  |  वह महिलाओं को संगठन में जोड़ने का काम करती थी  |  पोड़ियम नंदा मिलिशिया प्लाटून सेक्शन ए का कमांडर है  | एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली पोडिय़म नंदा की निशानदेही पर कोंटा एरिया में पुलिस ने छापा मारा था  |   मौके से 30 किलो वजनी 19 नग जिलेटिन बरामद किया गया  | बताया गया है कि विस्फोटक सामग्री क्रेशर प्लांट से थोड़ी थोड़ी मात्रा में एकत्रित कर नक्सलियों को सप्लाई की जाती है