सिलबट्टे से हत्या के दो आरोपी हुए गिरफ्तार
HATYAKAND

शराब पिलाने के बाद  घर में की गई थी हत्या

 

 एक पुराने हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हांसिल हुई हैं  |  एक युवक की सिलबट्टे से हत्या कर दी गई थी  |  जिसके दो आरोपियों को  पुलिस ने धर दबोचा है  |  पुलिस ने साईबर सेल की मदद  से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है जबकि दो अभी भी फरार है   |  बताया जा रहा है   आरोपियों ने युवक की 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की  थी  | 

छतरपुर के नौगांव मे युवक के अंधे हत्याकांड की गुथ्थी  पुलिस ने सुलझा ली हैं   | हत्याकांड मे चार आरोपियों का होना बताया जा रहा हैं  |  पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है  | दो अभी भी फरार हैं  |  आपको बता दे की  |  6 अगस्त को उत्तरप्रदेश के खमा के रहने वाला वीरेंद्र राजपूत का शव घर के कमरे मे खून से लथपथ पडा़ मिला था   | जब पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की   | तो पता चला कि मृतक यूपी मे दो हत्याकांड मे आरोपी है   | बताया जा रहा है की  मृतक की  गांव के ही बृजेश दुबे से रंजिश चल रही थी  |  उसको शक था कि टीकमगढ़ जिले मे दो बार उसके ऊपर हमला हुआ था  |  जिसकी मुखबिरी मृतक वीरेन्द्र ने की थी  |  इसी खुन्नस  को लेकर गांव के एक युवक युवक की 5 लाख की सुपारी लेकर  | बाद मे हत्या की योजना बनाकर  भूपेन्द्र और फहीम ने वीरेन्द्र के घर जाकर उसे जमकर शराब पीलाई  |  और जब वो नशे में धुत हो गया   |  तब इन दोनो ने सिल बट्टे से उसकी हत्या कर दी    | सब्जी छीलने वाली छिल्नी से वीरेंद्र का गला काट दिया   | और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गये   |  पुलिस ने साईबर सेल की मदद  से दोनो  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया   | और योजना में शामिल दो अभी भी फरार बताये जा रहे है |