सुजारा बांध के गेट खुलने से धसान नदी मे बाढ़
KISHAN BAADH

डेढ दर्जन फंसे किसानों को रेस्क्यू कर निकला बाहर 

 

  किसान रोज की तरह अपने खेत देखने  जा रहे थे  | की अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया  और लगभग डेढ़ दर्जन किसान बाढ़ में फंस गए  | प्रशासन को सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया  | सभी किसान सुरक्षित बहार निकाल लिए गए हैं  | 

छतरपुर के  पुतरी गांव मे धसान नदी मे बाढ़ आने से डेढ दर्जन किसान बाढ़ मे फंस गये  |  किसानो के धसान नदी मे फंसने की सूचना प्रशासन को लगी तो एस डी एम और एस डी ओ पी सहित होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे  और  फिर रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया  |  किसानो के बाढ़ मे फंसे होने की सूचना पर  क्षेत्रीय विधायक भी वहां पहुंच गये  | यह किसान अपने खेत को देखने धसान के पार गये थे |  ,तभी आज सुबह बान सुजारा बांध के गेट खोल दिये गये |   तो धसान नदी मे बाढ़ आ गई  | और यह सभी डेढ़ दर्जन किसान एक टापू पर फंस गये  |  होमगार्ड के जवानो ने वोट की मद्द से रेस्क्यू कर इन सभी किसानो को बाढ़ से सुरक्षित बहार निकाल लिया हैं  |