स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाआरती का आयोजन
 MAHA ARTI

भारत माता के जयकारे के साथ की गई महाआरती

 

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया  | आयोजन में  भाजपा युवा मोर्चा के साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने महाआरती कर भारत माता के जयकारे लगाए | 

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर  भोपाल के नादरा बस स्टेंड पर भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया  |  भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित की गई इस महाआरती में  सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए | और भारत माता के जयकारे लगाए | युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रैली   निकाली  |  देशभक्ति के गीत गाये गए | युवा मोर्चा के शास्वत  भारत सक्सेना ने बताया की यह राष्टभक्ति का महायज्ञ है|  यहाँ सभी नौजवान  आहुति दर्ज कर सिंह की दहाड़ में माँ भारती को पुकारते है |  और दुनिया को बताते है की  युवा देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने से पीछे नहीं हटेगा|