Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
नंगे पैर 11 सेकेंड में दौड़ा 100 मीटर

केंद्र और राज्य सरकार ने बुलावा भेजा 

 

शिवपुरी के एक किसान परिवार के बेटे रामेश्वर गुर्जर का नंगे पैर दौड़ने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरिन रिजिजू का ध्यान भी इस तरफ गया  | उन्होंने ये वीडियो देखने के बाद ट्वीट किया कि इस होनहार एथलीट को मेरे पास भेजें  |  उन्होंने कहा कि  इस होनहार को एथलेटिक्स एकेडमी में रखने की आवश्यकत है  | 

खेल मंत्री रिजिजू ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा, "शिवराज जी, किसी से कहें कि इस एथलीट को मेरे पास ले आए  | मैं उसे एक एथलेटिक एकेडमी में रखने का इंतजाम करूंगा  | " दरअसल, मध्यप्रदेश के मुखिया रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने धावक रामेश्वर गुर्जर को अच्छा मौका और मंच दिलवाने के लिए ट्विटर के जरिए खेल मंत्री किरेन रिजिजू से समर्थन मांगा था  |  शिवपुरी के रामेश्वर गुर्जर ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है  | उनके परिवार में माता-पिता और पांच भाई-बहन हैं  |   रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे पढ़ाई नहीं की  | 19 साल के रामेश्वर गुर्जर धावक हैं और वह नंगे पांव सड़क पर दौड़ते हैं  |  उनका वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है  |  बताया जाता है कि रामेश्वर 100 मीटर की दौड़ 11 सेकेंड में पूरी करते हैं  |  शिवपुरी जिले के ग्राम नर्वर निवासी 19 वर्षीय युवा रामेश्वर गुर्जर को नगर पंचायत में नंगे पैर 100 मीटर रेस 11 सेकेण्ड में तय करता देख  लोग उनसे प्रभावित हुए हैं  | पूरा परिवार खेती-किसानी करता है  |  रामेश्वर ने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है  | इस बीच मध्य प्रदेश के खेल मंत्री जीतू पटवारी ने भी रामेश्वर गुर्जर को भोपाल बुलाया है और यहां बेहतर ट्रेनिंग देने की बात कही है | 

 पटवारी ने अफसरों से कहा कि, "ऐसी प्रतिभा को बेहतर सुविधाएं और अच्छी ट्रेनिंग दी जाए तो वो 100 मीटर की दूरी 9 सेकेंड में भी तय कर सकता है  |  हर तरफ  से आमंत्रण पाकर रामेश्वर ने कहा कि, "उसे एक मौका भर मिल जाये, तो किसी भी रेस में प्रदेश और देश का नाम जरूर रोशन करेगा | 

 

MadhyaBharat 17 August 2019

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.