Since: 23-09-2009
खजुराहो में बनेगा अंतराष्ट्रीय शूटिंग सेंटर
विश्व पर्यटक स्थल खजुराहो मे कजली महोत्सव के अवसर पर शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | आयोजन में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए | जहाँ जयवर्धन ने निशानेबाजी का प्रदर्शन किया | इस मौके पर जयवर्धन सिंह ने खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग सेंटर बनाने की घोषणा की |
विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो मे कजली महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमे नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह भी शामिल हुये | प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम मध्य समूह के मंदिर स्थित शिल्प सागर तालाब पर किया गया | प्रतियोगिता में प्रदेश से आये निशानेबाजो ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया | और लाईसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर निशाना साधा | दर्शकों ने निशानेबाजी की कला का लुफ्त उठाया |
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने खजुराहो में निशानेबाजी प्रतियोगिता का निशाना लगाकर शुभारंभ किया | हालाँकि उनका निशाना सही जगह नही लग सका | गौरतलब है की कजली महोत्सव खजुराहो मे 10 साल से आयोजित किया जा रहा है | राजाओं की शान के प्रतीक के रूप में खजुराहो में रक्षाबंधन के बाद निशानेबाजी की प्रतियोगिता का आयोजन किया जात्ता है | नगरीय प्रशासन मंत्री ने आयोजन की सराहना की | और कहा की खजुराहो मे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग सेंटर बनाया जायेगा | मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस बारे चर्चा की जाएगी |
MadhyaBharat
17 August 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|