शहीदों की याद में तिरंगा पदयात्रा
 TIRANGA YATRA

लोगों ने की तिरंगा यात्रा की सराहना 

 

वीर शहीदों के सम्मान में  युवा एकता परिषद के कार्यकर्ताओं  ने रीवा में  तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया   | इस मौके पर  वीर शहीदों को नमन कर  श्रद्धानजलि अर्पित की गई  | 

स्वतंत्रता दिवस के 73वी  वर्षगांठ के पावन अवसर पर   |  युवा एकता परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा  वीर शहीदों के मान एवं सम्मान में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई  | यात्रा  नगर पालिका से प्रारंभ होकर गोविंदगढ़ बाजार ,  गोमती चौराहा से  होते हुए वापस नगर पालिका पहुंची   |  इस मौके पर शहीद हुए  वीर जवानो को याद किया गया   | और  शहीदों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई   |  लोगों ने एकता परिषद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा की सराहना की और कहा की शहीदों की याद में ऐसे आयोजन किये जाने चाहिए  | ताकि आने वाली पीढ़ियों को ये याद रहे की देश के जवानों ने देश की रक्षा के लिए कितनी कुर्बानियां दी है |