शादी की पार्टी में धमाका 63 की मौत
 BAM VISFOT

महिला और बच्चों सहित 182 घायल

 

काबुल में शादी की पार्टी में धमाका  होने से अफरातफरी मच गई  |  इस धमाके में 63 लोगों की जान चली गई और  182  लोग जख्मी हो गए  | माना जा रहा है यह एक आत्मघाती हमला है जिसे आतंकवादी संगठन ने अंजाम दिया है  | 

शनिवार की रात काबुल के एक होटल में चल रही शादी की पार्टी में एक विस्फोट हुआ  | इसमें 63 लोगों के मारे जाने की खबर है  |  विस्फोट में   महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 182 लोग घायल हो गए  |  एक स्थानीय अस्पताल ने कहा कि हमारे यहां इलाज के लिए कई घायलों को लाया गया है, जबकि एक गवाह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर कई शवों को देखा  | एक शादी की पार्टी के दौरान होटल में यह धमाका किया गया  | यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है अमेरिका और तालिबान एक समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसके तहत करीब 14 हजार अमेरिकी सैनिकों की वहां से निकासी शुरू हो जाएगी  | इसके बदले में विद्रोहियों ने विभिन्न सुरक्षा आश्वासन अमेरिका को दिए हैं  | अफगान शादियां भव्य होती हैं, जिसमें सैकड़ों या कई बार हजारों मेहमान विशालकाय विवाह मंडपों के अंदर जश्न मनाते हैं  |  यहां पुरुष आमतौर पर महिलाओं और बच्चों से अलग शिरकत करते हैं  | धमाके के बाद करीब 20 मिनट के लिए हॉल धुएं से भर गया था |   पुरुषों के क्षेत्र में मौजूद अधिकांश लोग मारे गए या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं  | किसी भी आतंकी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है   | सरकारी प्रवक्ता फिरोज बशारी ने कहा कि विस्फोट एक स्पष्ट संकेत था कि आतंकवादी अफगानों की खुशी नहीं देख सकते  |  उन्होंने ट्विटर पर लिखा- आप उनकी हत्या कर उन्हें नहीं झुका सकते हैं  | आज रात के हमलावरों को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा |