छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है मुख्यमंत्री जी
 BHUPESH BAGHEL

महिला सफाईकर्मी को घसीटकर बाहर निकाला

आम लोगों के साथ क्या सलूक हो रहा है  

महिला को घसीटकर बाहर फेंका 

कन्या आश्रम में एक अधिकारी पति की गुंडागर्दी 

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी यह खबर जानना आपके लिए बहुत जरुरी है  | आपके राज में सफाई कर्मचारियों के साथ क्या व्यवहार किया जाता है  | एक कन्या आश्रम में अधीक्षक के पति ने घुस कर गुंडागर्दी की और एक महिला सफाई कर्मचारी को घसीट कर बाहर निकाल दिया  | आम लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ आपको सत्ता में बैठाया है  |  अब तो इन गरीब गुरबों पर हो रहे इस अत्याचार को रोकिये जनाब  | 

भूपेश बघेल जी आपके राज में छत्तीसगढ़ में एक रसूखदार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं  |  इस शख्स को गौर से देख लीजिये इसका नाम रंगलाल है |  ये दृश्य कोरिया  के वनांचल क्षेत्र बडवाही के कन्या छात्रावास आश्रम का है   | कन्या छात्रावास में  घुसकर गुंडागर्दी कर रहा ये शख्स 

आश्रम अधीक्षिका सुमिला सिंह का पति है   | इसने पहले तो आश्रम की बच्चियों को डाटकर महिला सफाईकर्मी का सारा सामान कमरे के बाहर पटकवाया |  फिर इस महिला के छोटे से बच्चे  को उठाकर बहार रखवा दिया  | जैसे बच्चा न कोई सामान हो   | इतने से भी जब इसका मन नहीं भरा तो इस  ने सभी हदें तोड़ते हुए महिला को घसीटकर कमरे से बाहर फैंक दिया  |  इस गुंडे की गुंडागर्दी का शिकार महिला सफाईकर्मचारी  चंद्रकांता है   |  चंद्रकांता के साथ यह घटना बीती 10 अगस्त की है   | पीड़ित महिला ने मामले की एफआईआर जनकपुर थाने में दर्ज करवाई तो पता चला  |महिला शिक्षिका सुमिला सिंह का पति रंगलाल प्राथमिक शाला कर्री माडीसरई में पदस्थ है | और गलत तरीके से कन्या छात्रावास  में रहकर वहां इस तरह की हरकतें करता है | इस घटना का वीडिओ सामने आने के बाद से  रंगलाल  फरार हो गया है  | आदिवासी विभाग ने मामले की जाँच शुरू कर दी है  | इस मामले के तूल पकड़ते ही  | कलेक्टर डोमन सिंह ने कन्या आश्रम की अधीक्षिका व उसके पति रंगलाल को  निलंबित कर दिया है  | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस घटना का तो वीडियो वायरल हो गया और सारा काला सच सबके सामने आ गया  |  न जाने ऐसी कितनी घटनाएं होंगी जो सामने नहीं आ पातीं  | समय रहते आप ऐसी व्यवस्था कीजिये ताकि ऐसी गुंडागर्दी करने से पहले लोग सौ बार विचार करें |