बाघ शिकार ले जा रहा था ,लोगों ने बनाया वीडिओ
 SHIKAR BAAGH

पन्ना के तेंदुए ने मचाया  रेस्ट हाउस में  मचाया 

 

पन्ना टाइगर रिजर्व के एक टाइगर ने सड़क के पास आकर एक गाय का शिकार किया  तो दूसरी और पन्ना के ही एक तेंदुए ने अमानगंज के आसपास जम के उत्पात मचाया  |  दोनों ही घटनाओं में लोग तमाशबीन बन कर वीडिओ बनाते रहे  | 

पन्ना टाइगर रिजर्व के जानवर आसपास के इलाकों में निकल आते है  |  पन्ना  के जरुआपुर सड़क मार्ग पर अचानक एक बाघ सड़क पर आ गया  | लोग कुछ समझ पाते तक तक बाघ ने एक गाय को पकड़ा और सड़क किनारे उसे खिंच कर जंगल की तरफ ले जाने लगा   | बाघ अपने काम में लगा तो सड़क से निकल रहे लोग उसका वीडिओ बनाने लगे   | कहा जाता है बाघ शिकार के समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और ऐसे में अगर उसे जरा सी भी गड़बड़ी का अंदेशा होता है तो वः किसी पर भी हमला कर सकता है  |  लेकिन लोग इस सब से बेफिक्र बाघ का शिकार ले जाते विडिओ बनाते रहे  | 

पन्ना टाइगर रिजर्व का ही एक तेंदुआ अमानगंज  में आ गया   | ते तेंदुआ कई जगह उत्पात मचाता हुआ इधर से उधर भागता फिर और  पुराने  बस स्टैंड के रेस्ट हाउस में घुस गया   |  तेंदुऐ के कारन अमानगंज में दहशत का माहौल है   | पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी  आए दिन जंगल से बाहर निकल कर बस्तियों तक आ जाते हैं  |