कमलनाथ सरकार यू टर्न वाली सरकार
 NAROTTAM MISHRA

सरकार ने नहीं निभाया कोई वचन

 

पूर्व जनसम्पर्क  मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कर्ज माफी के प्रारूप को बदलने पर  कमलनाथ  सरकार पर  निशाना साधा   | और कहा  की यह सरकार  यू टर्न वाली सरकार है  | जो बार बार अपने वादों से मुकर रही है  |  यह सरकार धोखा देने वाली सरकार है | मिश्रा ने कहा की  दस दिन में किसान का दो दो लाख माफ़ नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कहने वाले  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी मुख्यमंत्री तो नहीं बदला पाए  | खुद जरूर बदला गए  | 

कमलनाथ सरकार के कर्ज माफी के प्रारूप को बदलने को लेकर पूर्व जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा  की यह झूठ बोलने वाली सरकार है |  सरकार ने ना तो किसानो का कर्ज माफ़ किया ना ही बेरोजगारों को भत्ता दिया  | कांग्रेस सरकार यू टर्न वाली सरकार है जो बार बार अपने वादों से मुकर रही है  | राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी ने वादा किया था अगर कर्ज माफ़ नहीं हुआ तो वो मुख्यमंत्री बदल देंगे  | मुख्यमंत्री तो नहीं बदले कांग्रेस अध्यक्ष जरूर बदल गए  |  नरोत्तम ने कहा यह सरकार धोखा देने वाली सरकार है |  सरकार ने ना तो जवानो की  छुट्टी का वादा निभाया और ना ही बिटिया को स्कूटी देने का वादा  | किसानो के दो हजार , पांच हजार कर्ज माफ़ किया है | किसानो के साथ धोखा किया गया है |